दिन-दहाड़े सवा पांच करोड़ की लूट

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ]  देश की राजधानी में दिन-दहाड़े हुई अब तक की सबसे बड़ी सवा पांच करोड़ लूट की वारदात में दिल्ली पुलिस की एक दर्जन टीमों के हाथ खाली हैं। हालांकि दावा किया जा रहा है कि वारदात के सिलसिले में कुछ अहम सुराग हाथ लगे हैं जिन्हें पुख्ता करने में थोड़ा वक्त लग सकता है। हौजरानी में एटीएम वैन को छोड़कर भागे बदमाशों ने सवा पांच करोड़ कैश से भरे बक्सों का ताला तोड़कर उसमें रखा सारा कैश निकाला और खाली बक्सों को हौजरानी से दो किलोमीटर दूर खिड़की गांव के पास फेंक दिया, जो कि बदमाशों की तलाश में खाक छान रही दिल्ली पुलिस को आधी रात के वक्त मिले हैं। खाली बक्सों को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा है कि बदमाश इसी गांव के रास्ते होते हुए भागे हैं। खाली पड़े बक्सों को कब्जे में लेकर पुलिस की सात टीमों ने शनिवार तड़के खिड़की गांव में घर-घर जाकर वेरिफिकेशन किया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक इलाके में आसपास बने घरों में हर किराएदार और उसमें रहने वाले सदस्यों के बारे में जानकारी जुटाई है। ताज्जुब यह है कि खाली पड़े बक्से गांव में किसने फेंके यह कोई भी बताने को तैयार नहीं हुआ। वहीं, साउथ डिस्ट्रिक्ट पुलिस की निगाह हौजरानी से लेकर खिड़की गांव पर टिकी है।

सारा फोकस इस इलाके पर जमा हुआ है। पुलिस के आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक इस बड़ी वारदात के पीछे मेवाती गिरोह का हाथ माना जा रहा है। अब तक पुलिस की 30 टीमें हरियाणा, राजस्थान और वेस्टर्न यूपी के कई संभावित जगहों पर दबिश दे चुकी हैं। पुलिस का दावा है कि जल्द ही वारदात के सभी आरोपी गिरफ्त में होंगे।

शुक्रवार दोपहर तकरीबन 1:15 बजे गोली बारी के बाद सवा पांच करोड़ से भरी एटीएम वैन को अगवा करने की सूचना पुलिस को मिल चुकी थी। माना जा रहा है कि आसपास थानों की पुलिस फौरन हरकत में आ जाती तो एटीएम वैन को अगवा करने वाले लुटेरे समय रहते धर लिए जाते। पुलिस की लापरवाही का फायदा उठाते हुए बदमाश वैन को हौजरानी इलाके में छोड़कर उसमें रखे सवा पांच करोड़ लेकर फरार हो गए। एटीएम वैन तक भी पुलिस तब पहुंची जब उसके ड्राइवर ने बताया कि उसका मोबाइल गाड़ी में ही डैशबोर्ड पर रखा है जिसके बाद पुलिस ने टेक्निकल सर्विलांस की मदद से मोबाइल की लोकेशन का पता लगाया तो वैन मालवीय नगर के हौजरानी में खड़ी मिली।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट