सीवान बिहार के सिवान जिले में एक बड़ा हादसा हुआ है, जिसमें सात छात्रों की जान चली गई जबकि कई छात्र गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। हादसा उस वक्त हुआ जब हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस पटरियां क्रॉस कर रही एक बस से टकरा गई। ये बस इंजीनियरिंग कॉलेज की थी।
घटना दोपहर करीब दो बजे की है। सीवान के चाप ढाला इलाके में रेलवे क्रॉसिंग से एक इंजीनियरिंग कॉलेज की बस गुजर रही थी। बस में काफी संख्या में छात्र मौजूद थे। बस ट्रैक पार कर पाती उससे पहले ही उसपर हावड़ा काठगोदाम एक्सप्रेस आ गई और बस से टकरा गई।

