इंदौर [ NI 24 ] कर्ज से परेशान एक अधेड़ ने जहर खाकर अपनी जान दे दी | फिलहाल पुलिस मामले में जाँच कर रही है | मामला अन्नपूर्णा थाना क्षेत्र के सुदामा नगर का है | यहा रहने वाल़े कैलाश माहेश्वरी की सोमवार शाम एक निजी अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई | कैलाश ने रविवार शाम सल्फास खा ली थी और घर जाकर अपने परिवार वालो को यह बात बताई थी जिसके बाद इलाज के लिए कैलाश को अस्पताल में भर्ती किया गया था |
कैलाश क्लाथ मार्केट में एक कपड़ा व्यवसाई के यहा नौकरी करता था | कैलाश ने कई लोगो से कर्जा ले रखा था | कर्ज से परेशान होकर ही कैलाश ने ये कदम उठाया | फिलहाल पुलिस ये पता कर रही है की कैलाश को कर्ज के लिए कोई परेशान तो नहीं कर रहा था !

