प्रदेश नव निर्माण सेना ने पकिस्तान से आए सिंधियो का पुतला जलाया

इंदौर [ NI 24 ] शहर में पाकिस्तान से आकर बसे सिन्धी समाज के लोगो का यहाँ मध्य प्रदेश नव निर्माण सेना द्वारा लगातार विरोध किया जा रहा है, इसी सिलसिले में आज कार्यकर्ताओं ने गाँधी भवन के बाहर पाकिस्तानी सिंधियो का पुतला फूंका और प्रशासन से पाकिस्तान से आकर बसे लोगो की जांच करने की मांग की !

पाकिस्तान से आकर इंदौर में बसे पाकिस्तानी सिंधियो का मध्य प्रदेश नव निर्माण सेना पिछले कुछ दिनों से लगातार विरोध कर रही है और उनकी जांच कर वापस पकिस्तान भेजने की मांग कर रही है ! पिछले दिनों कार्यकर्ताओं ने इंदौर के राजबाड़ा पर होर्डिंग लगाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया था !

मध्य प्रदेश नव निर्माण सेना के कार्यकर्ता विवेक खंडेलवाल ने अपने साथियों के साथ आज गांधी भवन के सामने जमकर नारेबाजी करते हुए कहा कि पकिस्तान से आकर बसे लोगो पर मिलावटखोरी और धोखाधड़ी के आरोप लगाये है, साथ ही पकिस्तान से आकर बसे लोगो के दस्तावेजो की जाच, उनको मोबाइल सिम कैसे मिला, लाइसेंसे कैसे बने और यहाँ तक की कुछ के तो वोटर आई.डी. भी बन गए, उनके बच्चो को स्कूलों में किस आधार पर प्रवेश मिला आदि मुद्दों को लेकर सेना के कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान से आकर बसे सभी लोगो की जांच किये जाने की मांग प्रशासन से की और पाकिस्तानी सिंधियो का पुतला फूंका !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट