चलती कार में डीयू की दो छात्राओं से गैंगरेप

नई दिल्ली [ NI 24 ] आउटर दिल्ली के बवाना इलाके से दिल्ली यूनिवर्सिटी की दो स्टूडेंट्स को अगवा करने के बाद दो लड़कों ने उनसे चलती कार में रेप किया। बाद में दोनों लड़कियों को कंझावला स्थित एक गैरेज में ले जाकर भी रेप किया गया। वहां मौजूद एक गार्ड ने इस वारदात में लड़कों की मदद की। मेडिकल में रेप की पुष्टि होने के बाद पुलिस ने आरोपियों और गार्ड को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक, मामला 18 सितंबर का है। डीयू में ग्रैजुएशन कर रही इन दोनों लड़कियों को उनके ही जानने वाले एक लड़के ने बवाना में एक जगह मिलने के लिए बुलाया था। वहां एक और लड़का पहले से ही मौजूद था। यहीं से लड़कियों को कार में बिठाया गया। दोनों लड़कों ने जान से मारने की धमकी देकर कार में ही उनसे बारी-बारी से रेप किया।

कंझावला के एक गैरेज में लड़कियों से रेप होने के दौरान वहां मौजूद एक गार्ड बाहर खड़ा होकर आने-जाने वालों पर नजर रखता रहा। वारदात को अंजाम देने के बाद लड़कियों को जान से मारने की धमकी देते हुए दोनों लड़कों ने उन्हें बीच रास्ते में ही उतार दिया। इसके बाद पीड़ित लड़कियों ने अपने घरवालों को जानकारी दी, जिसके बाद मामला पुलिस में दर्ज हो सका।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट