T20 में भारत की सबसे बड़ी जीत, इंग्लैंड को 90 रनों से हराया

कोलंबो [ NI 24 ] T-20 वर्ल्ड कप में भारत ने इंग्लैंड को 90 रनों से हराकर अपनी ताकत दिखा दी। BCCI ने ट्वीट करके बताया कि रनों के लिहाज से T20 में यह भारत की सबसे बड़ी जीत है। इंग्लैंड ने टॉस जीत कर भारत को पहले बैटिंग के लिए बुलाया।

रोहित शर्मा (नॉटआउट 55) की हाफ सेंचुरी, विराट कोहली (40) और गौतम गंभीर (45) की पारियों की मदद से भारत ने ग्रुप ए के इस मैच में इंग्लैंड के खिलाफ चार विकेट पर 170 रन बनाए। रोहित ने 33 गेदों में पांच चौकों और एक छक्के की पारी खेली। इंग्लैंड के पेसर स्टीवन फिन सबसे सफल बोलर रहे, उन्होंने दो विकेट लिए। जवाब में इंग्लैंड की पूरी टीम 80 रन पर ढेर हो गई। हरभजन सिंह ने 4 विकेट चटकाए और इसके लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच भी चुना गया। इंग्लैंड की टीम हरभजन और पीयूष चावला की फिरकी में फंस गई। हरभजन ने 4 ओवरों में 12 रन देकर 4 विकेट लिए।

पीयूष चावला ने 4 ओवरों में 13 रन देकर 2 विकेट लिए। इंग्लैंड की टीम इन दोनों की स्पिन से किस कदर परेशान थी, इसे इस बात से समझा जा सकता है कि T20 जैसे फॉर्मैट में हरभजन ने 2 और पीयूष चावला ने 1 ओवर मेडन किया।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट