इंदौर [ NI 24 ] इलेक्ट्रिक तार बनाने की एक फेक्ट्री में घरेलू गेस सिलेंडर का इस्तेमाल व्यवसाइक काम के लिए किया जा रहा था | मामले में मल्हारगंज पुलिस ने कारवाई करते हुए टंकी जब्त की है और आरोपी फेक्ट्री मालिक को हिरासत में लिया है | पुलिस को सूचना मिली थी की रामबली नगर फेक्ट्री एरिया में इलेक्ट्रिक तार बनाने के एक कारखाने पर घरेलू गेस का इस्तेमाल तार बनाने के लिए किया जा रहा है |
सूचना पर पुलिस ने दबिश दी और फेक्ट्री मालिक मनोज शुक्ला और एक कर्मचारी दिनेश मालाकार को हिरासत में लिया | आरोपी तार बनाने के काम में घरेलू गेस का इस्तेमाल कर रहे थे | फेक्ट्री से पुलिस ने एक टंकी भी जब्त की है | वही पकडाये आरोपियों ने घरेलु गैस के उपयोग से इंकार किया | पुलिस को फेक्ट्री में प्रीति ,ऋचा गोल्ड और मल्टी कम्पनी के नाम के तार मिले है | पुलिस अब जाँच कर रही है की कही किसी कम्पनी के नाम से नकली तार तो नहीं बनाये जा रहे थे |

