इंदौर [ NI 24 ] स्वाइन फ्लू से मौतों का आंकडा लगातार बढता जा रहा है | शुक्रवार शाम स्वाइन फ्लू से फिर एक महिला की मौत हो गई | महिला के परिजनों ने आरोप लगाया है की वो महिला का पिछले एक सप्ताह से एक निजी अस्पताल में इलाज करवा रहे थे लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने सही इलाज नहीं किया |
विदिशा ललितपुर निवासी एक महिला को एक सप्ताह पहले सर्दी खांसी की शिकायत के बाद इलाज के लिए अरविंदो अस्पताल में भर्ती किया गया था | अस्पताल प्रबंधन ने शुक्रवार शाम महिला के परिजनों को बताया की महिला को स्वाइन फ्लू है और इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल ले जाये | अरविंदो अस्पताल द्वारा एक सप्ताह के इलाज का हजारो रुपयों का बिल भी बना दिया गया | परिजनों का आरोप है की अस्पताल के चिकित्सको ने बीमारी जाने बिना इलाज किया और जब तक बीमारी का पता लगा उनके पेशेंट की मौत हो गई | स्वाइन फ्लू से अब तक शहर में नौ मौते हो चुकी है | वही कई सेम्पल की रिपोर्ट भी पोजिटिव आई है |

