इंदौर [ NI 24 ] प्रदेश में कल रात अलग-अलग जगहों पर महिलाओं में मोरधन खाने से हुई फ़ूड पोइजनिंग का मोरधन इंदौर से ही भेजा गया था, कल रात खाद्य विभाग को इसकी सूचना मिलने के बाद सभी मोरधन व्यवसाइयो के संस्थानों पर कार्रवाई कर 21 टन मोरधन जब्त कर उनके सेम्पल जांच के लिए भोपाल भेजे गए है !
कल रात मोरधन खाने से प्रदेश में 1000 से अधिक महिलाओं में फ़ूड पोइसनिंग की शिकायत आई थी, इसकी जांच करने पर मोरधन इंदौर से भेजा जाना पाया गया ! इसके चलते इंदौर की खाद्य विभाग की टीम ने देर रात कोतवाली पुलिस के साथ संयुक्त कारवाई कर मोरधन को दूसरे स्थान पर लोडिंग रिक्शा में भेजते हुए शुभम ट्रेडर्स, नीलम सेल्स और महेश्वरी के गोदाम पर छापा मार 30 किलो के 700 से अधिक बोरी मोरधन जब्त किया, जो की लगभग 21 टन है !
खाद्य विभाग ने प्रत्येक जगह से 2 – 2 सेम्पल लेकर जांच के लिए भोपाल स्थित फ़ूड टेस्टिंग लेब में भेजा गया है ! इंदौर से आये मोरधन की खबर मिलने के बाद उज्जैन और मंदसोर पुलिस की टीम भी व्यवसायिक संस्थानों पर कार्रवाई करने इंदौर पहुंची ! बताया जा रहा है की मंदसोर पुलिस ने आरोपियों और जब्त मोरधन को अपने साथ मंदसौर ले जाने की मांग की है !
बहरहाल पूरे प्रदेश में मोरधन इंदौर से ही भेजा जाता है और यह मोरधन नासिक से मंगवाया जाता है, लेकिन इंदौर में अभी तक एक भी महिला को फ़ूड पोइजनिंग की सूचना नहीं मिली है, इससे अनुमान लगाया जा रहा है की इन मोरधन में इंदौर से जाने के बाद ही कुछ खराबी आई है !

