बिल्डरों के 45 ठिकानों पर आयकर विभाग का छापा

इंदौर [ NI 24 ] आयकर विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 9 नामी बिल्डरों के संस्थानों पर छापामार कार्रवाई की है, इंदौर और भोपाल के अधिकारियों ने मिलकर यह कार्रवाई की है, छापा मार कार्रवाई अभी तक जारी है !

इंदौर के आयकर विभाग को लम्बे समय से बिल्डरों द्वारा आयकर और सर्विस टेक्स चोरी की सूचना मिल रही थी जिसके चलते विभाग ने एन.आर.के. ग्रुप के नानकराम कालरा, अपोलो ग्रुप के संजय और निलेश जैन, गढ़ा ग्रुप के सुरेन्द्र सिंह गढ़ा, साकार ग्रुप के नरेन्द्र चावला, रायल ग्रुप के राकेश अग्रवाल, झवेरी ग्रुप के अश्विन और मुकेश झवेरी, मन ग्रुप के मनसुखानी, चुग ग्रुप के मोहन चुग, पी.यु. मार्थ के इंदौर और मुंबई ठिकानों पर कार्रवाई की है.!

इन 9 बिल्डरों के 45 ठिकानों पर इंदौर और भोपाल के 300 आयकर अधिकारी और कर्मचारी 200 पुलिस जवानो के साथ मिलकर यह कार्रवाई कर रहे है ! यह कार्रवाई लगातार जारी है और किस बिल्डर ने कितना सरेंडर किया है इसकी जानकारी कार्रवाई समाप्त होने के बाद आयकर विभाग द्वारा दी जायेगी ! सूत्रों के मुताबिक़ झवेरी ग्रुप पर 2011 में भी आयकर विभाग की कार्रवाई हुई थी जिसमे 50 करोड़ रुपये की अघोषित आय उजागर हुई थी और अश्विन झवेरी के बेटे अभिषेक झवेरी ने 15  करोड़ रुपये उस कार्रवाई में सरेंडर किये थे !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट