इंदौर [ NI 24 ] फोरम अंगेस्ट मिस यूज आफ सेक्षन 498 के कार्यकर्ताओं ने केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्रालय द्वारा लेंगिग पूर्वागृह से ग्रसित पुरूष विरोधी आयोग बनाकर पति की तनख्वाह से पत्नी को हिस्सा दिलाने के प्रस्ताव का विरोध किया है। फोरम द्वारा सदस्यों ने राजबाड़ा पर नारेबाजी कर सेक्षन 498 का विरोध किया है।
फोरम के अध्यक्ष अशोक दशोरा ने बताया कि वर्तमान में लेंगिग पूर्वागृह से ग्रसित दहेज कानून 498, घरेलू हिंसा, भरण पोषण तथा पेरेनेटल शेयरिंग जैसे कानूनों का पुरूषों के साथ ब्लेक मेलिंग कर दुरूर्पयोग करती हैं। केन्द्रीय महिला एवं बाल विकास मंत्री कृष्णा तीरथ द्वारा प्रस्तावित इस आयोग के बनने के बाद पतियों का जीना मुश्किल हो जाएगा। फोरम द्वारा इस आयोग का विरोध करती है। फोरम के सदस्यों ने राजबाड़ा से रैली निकालकर नारेबाजी कर इस प्रस्ताव का विरोध किया….

