एफडीआई का फैसला वापस नहीं होगा : चिदम्बरम

नई दिल्ली [ इंटरनेट डेस्क ] केंद्रीय वित्त मंत्री पी. चिदम्बरम ने सोमवार को कहा कि सरकार डीजल मूल्य वृद्धि और बहु ब्रांड खुदरा कारोबार में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश (एफडीआई) के फैसले को वापस नहीं लेगी। चिदम्बरम ने संवाददाताओं से कहा कि पिछले सप्ताह के फैसले से सरकार के सामने अस्तित्व का कोई संकट नहीं है।

मनमोहन सिंह की सरकार ने पिछले सप्ताह बहुब्रांड खुदरा कारोबार में 51 फीसदी एफडीआई और घरेलू विमानन कम्पनियों में विदेशी विमानन कम्पनियों की अधिकतम 49 फीसदी एफडीआई को इजाजत दे दी। सरकार ने डीजल मूल्य भी प्रतिलीटर पांच रुपये बढ़ा दिया। संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन सरकार की एक प्रमुख सहयोगी ममता बनर्जी की तृणमूल कांग्रेस ने सरकार से फैसला वापस लेने के लिए कहा है।

चिदम्बरम ने कहा, “हमने वही किया है जो डीजल और रसोई गैस के मामले में करने योग्य था।” पेट्रोल मूल्य की कम वसूली पर भी फैसला लेने की जरूरत थी। उन्होंने कहा कि सरकार अपनी आमदनी के उपाय को बढ़ाएगी और वित्तीय घाटा कम करने के उपाय करेगी। खर्च कम किया जा सकता है।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट