उज्जैन [ NI 24 ] प्रदेश के बच्चो का भविष्य बनाने वाले शिक्षक कई दिनो से अपनी लंबित मांगो को लेकर समय समय पर धरना प्रदर्शन कर अपनी मांग को मनवाने के लिये आज फिर एक दिवसीय धरने पर बैठे ।
प्रदेश में चल रहे संविदा शिक्षकों के धरने आंदोलन के अंतर्गत उज्जैन के टावर चौक पर नारे बाजी कर रघुपती राघव राजा राम का भजन गाया । संविदा शिक्षकों की प्रमुख 3 मांग यह हैं कि संविदा शिक्षकों को शिक्षा विभाग में शामिल किया जाये 6 ठे वेतन मान का लाभ जल्द से जल्द दिया जावे व संविदा शिक्षकों की नियुक्ति दिनांक से मान्य हो । इसी को लेकर शिक्षकों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा ।

