आरएसएस पूर्व प्रमुख के.एस. सुदर्शन का निधन

रायपुर [ NI 24 ] राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के पूर्व सरसंघचालक के.एस. सुदर्शन का आज रायपुर में निधन हो गया। 81 वर्षीय सुदर्शन का निधन दिल का दौरा पड़ने से सुबह साढ़े छह बजे हुआ। उनका अंतिम संस्कार कल नागपुर में होगा।

सुदर्शन संघ प्रमुख के पद से हटने के बाद से भोपाल में रह रहे थे और संघ के विभिन्न कार्यों में मार्गदर्शक की भूमिका में थे। कल शाम वह एक पुस्तक के विमोचन के सिलसिले में रायपुर गए थे। संयोग से उनका जन्म भी रायपुर में ही हुआ था। वर्ष 2000 से 2009 तक आरएसएस के प्रमुख रहे सुदर्शन सन् 1954 से ही प्रचारक थे।

सुदर्शन सिर्फ 9 साल की उम्र में संघ की शाखा में जाने लगे थे। उन्होंने सागर के इंजीनियरिंग कॉलेज से टेलिकम्यूनिकेशन में बीई की डिग्री हासिल की और उसके बाद 23 साल की आयु में पूर्णकालिक प्रचारक निकल गए। संघ में परंपरा है कि पूर्णकालिक विवाह नहीं करते हैं। उन्होंने इस परंपरा का निर्वाह करते हुए सारा जीवन देश और संघठन को समर्पित कर दिया।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट