शहर में गुंडों का आतंक

इंदौर [ NI 24 ]  पुलिस के गुंडा अभियान को अभी पूरी तरह से सफलता नहीं मिल पाई है ! अभी भी कई बदमाश बैखोफ शहर में खुलेआम घूम रहे है बल्कि वारदातों को भी अंजाम भी दे रहे है ! शहर में सोमवार रात बदमाशों ने दो जगह लूट के लिए वारदाते की ! एक जगह गुंडों ने कलेक्शन एजेंट को अपना निशाना बनाया वही दूसरी वारदात में एक महिला को शराब के पैसे नहीं देने मर पत्थर मारकर घायल कर दिया !

पुलिस ने मौके से बदमाश को गिरफ्तार कर लिया ! घटना ऍम.आई.जी.थाना क्षेत्र के नेहरू नगर की है | यहाँ गेंदालाल की किराना की दूकान है | क्षेत्रीय बदमाश नोनू रात को दूकान पर पहुचा और शराब के लिए 200 रूपये  मांगे | दूकान पर उस समय गेंदालाल और उनकी पत्नी  सुधाबाई मौजूद थी | दम्पत्ति ने जब नोनू का विरोध किया तो बदमाश ने सुधाबाई पर पत्थर से हमला किया वही गेंदालाल के साथ भी मारपीट की | गेंदालाल का बेटा रोहित अपने माता पिता को बचाने आया तो आरोपी नोनू ने उसे भी पीटा | जब बदमाश उत्पात मचा रहा था  तभी गेंदालाल के बेटे ने पुलिस को फोन कर बुला लिया | मोके पर पहुची पुलिस ने बदमाश को गिरफ्तार कर लिया है |

वही दूसरी घटना को बदमाशों ने लगभग आठ बजे कोतवाली थाना क्षेत्र में अंजाम दिया | सियागंज के अनाज व्यवसाई निरंजन भाटी के कलेक्शन एजेंट शेलेन्द्र राठोर को गुंडों ने यहा निशाना बनाया | शेलेन्द्र के पास एक बेग में कलेक्शन के करीब बीस हजार रुपए रखे हुए थे | बदमाशो ने वह बेग छीनने की कोशिश की और जब नहीं छीन पाए तो शेलेन्द्र को चाकू मारकर भाग गए | मौके पर मौजूद प्रत्यक्षदर्शियो ने जब ये घटना देखी तो घायल शेलेन्द्र को इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल पहुचाया |

घटना की सूचना जब पुलिस अधिकारियो को लगी तो अफसर अस्पताल पहुचे | और मामले में आरोपियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज करवाया |

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट