इंदौर [ NI 24 ] कंडीलपुरा इलाके में एक नशेड़ी की कुंए में गिरने से मौत हो गई ! दरअसल सुरेश सूर्यवंशी नाम का ये युवक नशे का आदि है और सोमवार सुबह शराब के नशे में चूर होकर ये अपने घर के पास बने कुँए की मुंडेर पर जा चढ़ा लेकिन उस पर नशा इतना हावी था कि वो सीधे कुंए में जा गिरा ! आसपास के लोगो ने इसकी सूचना पुलिस और फायरब्रिगेड को दी !
मौके पर पहुंचे फायरब्रिगेड के कर्मचारियों,स्थानीय पुलिस ,व् रहवासियों के सहयोग से सुरेश को बाहर निकालने की कोशिश की लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी ! दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद फायरब्रिगेड ने सुरेश के शव को बाहर निकाला !

