वाहन जलाने वाले दो बदमाशो को पुलिस ने पकड़ा

इंदौर [ NI 24 ] रावजी बाजार पुलिस ने घर के बाहर खड़ी गाडियों को जलाने वाले दो बदमाशो को पकड़ा ! क्षेत्र में ही रहने वाले दोनों बदमाश नशे क आदि हे और नशे की हालत में ही इस तरह की वारदात को अंजाम देते थे ! बताया जा रहा हे की दोनों आरोपी सोनू और गोलू नशे के आदि थे और नशे की हालत में ही रात के समय लोगो की घर के बाहर खड़ी गाडियों में आग लगा दिया करते थे ! दोनों आरोपियों ने शनि मंदिर वाली गली में एक गाडी जलाना कबूला हे पुलिस को बहुत दिनों से इनकी तलाश भी थी अभी पुलिस और भी मामलों में पूछताछ कर रही है ! इनसे और भी वारदातों का खुलासा होने की उम्मीद है !

गौरतलब है कि शहर में पिछले कुछ दिनों से अलग अलग क्षेत्रों में वाहनों में आग लगाए जाने की शिकायते लगातार पुलिस को मिल रही थी ! पुलिस के लिए चुनौती बनी इस तरह की वारदातें थमने का नाम ही नहीं ले रही थी , ऐसे में इन बदमाशों को पकड़कर पुलिस ने राहत की सांस ली है ! पुलिस अब इन बदमाशों के जरिये शहर के विभिन्न हिस्सों में वाहनों को जलाए जाने की वारदातों के बारे में पूछताछ कर रही है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट