इंदौर [ NI 24 ] रीगल टाकिज में चल रही अश्लील फिल्म राज 3 में अश्लील द्रश्यो को हटाने की मांग को लेकर आज भाजपा संस्कृतिक प्रकोष्ट के कार्यकर्ताओं ने तुकोगंज थाने पर प्रदर्शन कर ज्ञापन दिया और सेंसर बोर्ड के खिलाफ मामला दर्ज करने की मांग की !
फिल्म राज 3 के खिलाफ अब भाजपा संस्कृतिक प्रकोष्ट के कार्यकर्ताओं ने मोर्चा खोल लिया ! इसी के चलते आज सुबह बड़ी संख्या में भाजपा के संस्कृतिक प्रकोष्ट के कार्यकर्ताओं ने तुकोगंज थाने का घेराव कर दिया ! कार्यकर्ताओं ने थाने पर जमकर नारेबाजी की और अशलील फिल्म राज 3 में से अशलील द्रश्यो को हटाने की मांग की व शहर में अश्लीलता फैलाने वालो पर कार्यवाही की मांग की और अगर हमारी मांगे पूरी नहीं हुई तो हम अदालत का दरवाजा खट खटायेगे !
शहर में अश्लीलता फेलाने वालो को सबक सिखायेंगे !

