इंदौर [ NI 24 ] बाजार से लाई गई मिठाई खाने से एक ही परिवार के 15 लोग फ़ूड पाईजिनिग का शिकार हो गये | शनिवार देर रात सभी की हालत ख़राब होने पर इन्हें उपचार हेतु ऍम.वाय.अस्पताल में भर्ती किया गया |
घटना जबरन कालोनी की है | यहाँ कविता पिपलोदिया अपने तीन बेटो कमल, सुरेश और दिलीप के साथ रहती है | शनिवार को धार से कविता की बेटी आशा आई थी | इसी लिए परिवार के लोग राजवाडा क्षेत्र से मिठाई खरीदकर लाये थे | जो सभी ने खाई थी | रात को एकाएक सभी को उल्टि दस्त होने पर उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया |
जहरीली मिठाई खाने से कविताबाई उनके तीन बेटे कमल,सुरेश,दिलीप,बहन
आशा.चुन्नीबाई,लताबाई,संजू,सोनी,मोना,गोल्डी, लोकेश,सहित परिवार के 15 सदस्य बीमार हो गये | जिनमे तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है |

