इंदौर [ NI 24 ] रेसीडेंसी में शराब पीकर ड्यूटी कर रहे दो जवानो का पुलिस ने मेडिकल चेक अप करवाया है | दोनों जवानो के खिलाफ अब विभागीय कारवाई की तैयारी की जा रही है |
रेसीडेंसी कोठी में शनिवार रात कांग्रेसी नेता असलम शेर खान और राज्यपाल सहित कई वीआईपी आए हुए थे | इन वीआईपी की सुरक्षा में एस ए एफ के जवानो की ड्यूटी लगी हुई थी |
ड्यूटी कर रहे जवानो में प्रवीण सिंह और पप्पू सिंह का व्यवहार संयोगितागंज थाने के टी आई शेलेन्द्र श्रीवास्तव को ठीक नहीं लगा तो दोनों जवानो की जाँच की | दोनों जवान नशे की हालत में थे | तब टी आई दोनों जवानो को वहा से मेडिकल जाँच के लिए एम् वाय अस्पताल लेकर आए ! दोनों जवानो के खिलाफ अब विभागीय कारवाई की तैयारी की जा रही है |

