खंडवा [ TNN ] आबना नदी में अचानक आई बाढ़ से लगभग सौ से ज्यादा लोग पानी में फंस गए। यह लोग नदी के किनारें बने शमशान घाट पर अपने परिजन का अंतिम संस्कार करने गये थे। वापस लौटने के सारे रास्ते बंद होने के बाद स्थानीय पुलिस के आपात प्रंबधन दल की मदद से इन लोगो को बचाया गया । खंडवा में पिछली रात से लगातार बारिश होने से नदी में बाढ़ की स्थिति बनी। खंडवा में आबना नदी पर बने शमशान घाट पर आज एक अजीब स्थिति बन गई।
खंडवा का एक परिवार अपने परिजन का अंतिम संस्कार करने यहां पहुंचा था। परिजन श्रीराम, ने तेज़ न्यूज़ को बताया की अंतिम संस्कार में शामिल जन समूह जब अपना काम रहे थे तभी अचानक नदी में पानी बढ़ गया। बाढ़ इतनी तेज थी कि इसमें शामिल लोगो को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला। जैसे तैसे यह लोग किसी सहारे को पकड़कर खड़े रहे ,पुलिस प्रशासन ने मौके पर पहुँच कर जान बचाई |
सीएसपी खंडवा मुकेश वैश्य ने बताया की जो लोग पानी से बाहर खड़े थे उन लोगो ने स्थानीय पुलिस थाने में इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर स्थिति को देख जिले की आपदा प्रबंधन टीम को बुलाया। इस टीम ने रस्सी,लाईफ जेकेट और ट्यूब की मदद से नब्बे लोगो को सुरक्षित बाहर निकाला। खंडवा में रात से लेकर अभी तक रूक रूक लगातार बारिश हो रही हैं इस कारण शहर की सड़को से लेकर आस पास के नदी नाले पानी से लबालब हैं। इसी कारण शहर के किनारे से बहने वाली इस नदी में बाढ़ की स्थिति बनी।

