इन्दौर [ NI 24 ] शहर में चोरी का माल बेचने की नीयत से घूम रहे तीन लोगों को क्राइम ब्रांच की टीम ने धर दबोचा ! पकडे गए आरोपियों के पास से करीब एक लाख रूपये के सोने चांदी के जेवरात बरामद किये !
पुलिस अधीक्षक डॉ. आशीष ने शहर में चोरी की लगातार बढ़ रही घटनाओं की रोकथाम के लिये पुलिस की एक टीम का गठन किया था ! टीम को मुखबिर से सूचना मिली कि तीन व्यक्ति चोरी का माल बेचने के लिये घूम रहे है। टीम द्वारा जांच करने पर तीन व्यक्तियों को पकड़ा गया, पूछताछ करने पर उन्हानें अपना नाम 1. राज पिता मुकेश जाति भाट (18) निवासी मरीमाता का बगीचा जबरन कालोनी इन्दौर 2. लोकू पिता भूरा जाति सोनकर (18) निवासी सदर 3. राज पिता मुकेश जाति खटीक निवासी भाट मोह0 इन्दौर बताया।
पुलिस ने आरोपियों से सोने चांदी के जेवरात सोने का छत्र, चांदी का छत्र, अंगूठी, पायजेब, ओम के लाकेट सहित एक लाख रूपये का माल बरामद किया ! आरोपियों ने रवि पिता रमेश लुधवानी निवासी 7 सी प्रेम नगर शिवम अपार्ट0 फ्लेट नंबर 101 के यहां से चुराना बताया। क्राइम ब्रांच ने आरोपियों को थाना जूनी इन्दौर के सुपुर्द कर दिया है ! आरोपी पूर्व में भी चोरी ले मामले में पकड़े जा चुके हैं।

