इंदौर [ NI 24 ] आयकर विभाग द्वारा लगातार छापामार कार्रवाई के चलते सोमवार को शक्कर विक्रेता के यहॉं छापा मारा गया ! मिली जानकारी के अनुसार आयकर आयुक्त इंदौर दो के नेतृत्व मे ये कार्यवाही सोमवार दोपहर शुरू की गई । सांई इन्टरप्राइजेस के नाम से इंदौर में शक्कर का थोक व्यवसाय करने वाले बिनवानी समूह के खण्डवा के तीन परिसरों मे भी कार्रवाई की गई ।
मुख्य आयकर आयुक्त के निर्देश पर आयकर आयुक्त इंदौर 2 ने बिनवानी समूह के चार ठिकानों पर सर्वे की कार्रवाई सोमवार को दोपहर में शुरू की ! उक्त समूह का शक्कर और तेल का कारोबार है ! सियागंज में इसकी सहयोगी फार्म अशोल इंटर नेशनल पर भी जांच पड़ताल की कार्रवाई की गई ! साथ ही साइन इंटर प्राइजेस पर भी आयकर विभाग ने अपना शिकंजा कसा ! इस समूह के प्रमख केशव , दिनेश और अशोक बिनवानी बताये जाते है ! इंदौर के अलावा खंडवा में भी इनकी साईं इंटर प्राइजेस के नाम से फार्म है ! वहां भी आयकर विभाग ने दस्तावेजों की जांच की ! समूह के चार ठिकानों पर की गई कार्रवाई में समूह ने साडे तीन करोड़ की अघोषित आय कबूल की है ! इसमें इंदौर की फार्म से एक करोड़ रूपये तथा खंडवा स्थित फार्म से ढाई करोड़ रूपये सरेंडर करवाए गए !
सर्वे की कार्रवाई के दौरान आयकर विभाग ने जांच पड़ताल में भारी मात्रा में दस्तावेजों के साथ अन्य रिकार्ड भी जप्त किये ! आयकर विभाग का मानना है कि इन दस्तावेजों की जांच में और भी अघोषित आय उजागर होने की आशंका है ! आयकर विभाग की इस कार्रवाई में विभाग के दो दर्जन अधिकारी और कर्मचारी जांच में शामिल रहे !
गौरतलब है कि अभी दो दिन पहले ही आयकर विभाग ने अब तक की सबसे बड़ी सर्वे कार्रवाई करते हुए छजलानी ग्रुप की अघोषित आय उजागर की थी ! विभाग ने छजलानी ग्रुप से 230 करोड़ रूपये सरेंडर करवाए थे , जिसके चलते विभाग को कर के रूप में 70 करोड़ रूपये से अधिक की राशि प्राप्त होगी !

