गर्भवती महिला को बेसबाल के बल्ले से पीटा

इंदौर [ NI 24 ] रेसकोर्स रोड पर शनिवार रात तीन-चार युवकों ने एक युवक पर हमला बोल दिया। तभी एक युवक के हाथ में चाकू देख बचाने दौड़ी गर्भवती पत्नी को भी बेसबॉल के बल्ले से पीटा ! अमित के भाई भरत के मुताबिक आरोपियों ने निकिता को बेसबॉल से बल्ले से जमकर पीटा। उसे चार माह का गर्भ है। दोनों को निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। घटना के समय लोगों की भीड़ जमा हो गई। महिला को तड़पते हुए देख लोगों ने अमन को पकड़ा और जमकर पिटाई कर दी।

तुकोगंज पुलिस के मुताबिक पारसी मोहल्ला निवासी अमित शर्मा खेल प्रशाल में भतीजी वंशिका को छोड़ने गए थे। उनके साथ पत्नी निकिता भी थी। तभी प्रेमनगर निवासी अमन पिता कमल राजपूत साथियों के साथ आया और अमित के साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक दोनों में पुरानी रंजिश है। अमित मेक माई ट्रिप कंपनी में काम करता है। तीन साल पहले उसने निजी कॉलेज के 18 छात्रों को हांगकांग ट्रिप पर भेजा था। उसमें अमन भी शामिल था। हांगकांग की एक होटल में अमन चोरी करता पाया गया था।

अमित ने इसकी शिकायत कॉलेज प्रबंधन को कर दी थी। इस बात पर उसने अमित से बदला लेने की ठान ली थी। अमित दो साल पहले सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) चला गया था। वहां ट्रेवल्स एजेंसी का कारोबार करने लगा। कुछ दिन पहले इंदौर आया तो अमन उससे बदला लेने के लिए पीछा करने लगा। उसने अभिषेक के नाम से कॉल किया व यात्रा के लिए चर्चा की। शनिवार को मौका देख हमला कर दिया। पुलिस ने अमन के भाई मोहित को भी कार सहित पकड़ लिया।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट