इन्दौर [ NI 24 ] शहर के बदहाल और बढते हुए यातायात को सुधारने के लिए पुलिस ने एक नई कार्य योजना बनाई , जिसके चलते यातायात को सुगम बनाया जाएगा ! वही यातायात नियम जैसे वन-वे का पालन, दो पहिया पर तीन सवारी न बेठाये, स्टाप लाईन पर रूकना , जेब्रा क्रासिंग पर पैदल व्यक्तियो का चलना , बिना नम्बर वाहन , नो-पार्किंग का कड़ाई से पालन किया जाएगा !
पुलिस अधीक्षक डॉ.आशीष ने बताया कि दिनांक 03.09.12 सोमवार से यातायात की दृष्टिकोण से वन्दना पेट्रोल पम्प से रीगल चौराहा, शास्त्री ब्रिज ,लेन्टन चौराहा, हाईकोर्ट तिराहा एवं हुकुमचन्द घन्टाघर तक के क्षेत्र को ZERO TOLERANCE ZONE बनाया जाकर कार्यवाही प्रारंभ की जायेगी एवं यातायात नियामें का कड़ाई से पालन किया जायेगा। नियमों का पालन कराने के लिये रीगंल चौराहा, हाईकोर्ट चौराहा, लेन्टर्न चौराहा, एवं हुकुमचन्द घन्टाघर चौराहा, पर थाना यातायात के बल के अतिरिक्त संबंधित थानों का बल भी कार्य करेगा।

