बाबा रामदेव 2 अक्टूबर से करेंगे आंदोलन

नई दिल्ली [ NI 24 ] कोल वॉर में योग गुरु बाबा रामदेव भी कूद पड़े हैं। उन्होंने कोयला ब्लॉक आवंटन मामले में केंद्र सरकार पर जोरदार हमला बोला और आरोप लगाया कि घोटाला 200 लाख करोड़ रुपये का है। रामदेव ने सरकार के खिलाफ 2 अक्टूबर से आंदोलन की घोषणा करते हुए कहा कि इस मामले में घोटाला, घाटा और दलाली हुई है। बाबा रामदेव ने कहा कि यूपीए सरकार ने घोटालों का कीर्तिमान बनाया है। उन्होंने कहा कि या तो कांग्रेस से जुड़े लोगों को कोयला ब्लॉक दिए गए या फिर कांग्रेस को दलाली देने वाले लोगों को दिए गए। बाबा ने दावा किया कि कांग्रेस ने इस घोटाले में 20 लाख करोड़ की दलाली ली है

योगगुरु ने अपने ट्रस्ट का बचाव करते हुए प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और राहुल गांधी को निशाने पर लिया। कांग्रेस के बयानों पर उन्होंने सवाल किया है कि अगर प्रधानमंत्री ईमानदार हैं तो बेईमान कौन है? बाबा ने कहा कि कोयले की दलाली में हाथ ही नहीं बल्कि कांग्रेस का मुंह भी काला हुआ है। इनकम टैक्स और सर्विस टैक्स डिपार्टमेंट से पतंजलि योगपीठ को मिले नोटिस पर उन्होंन कहा कि कांग्रेस सरकार साजिश के तहत फंसाना चाह रही है।

बाबा ने आरोप लगाया कि चोरी के बाद कांग्रेस सीनाजोरी कर रही है। उन्‍होंने कहा कि सरकारी एजेंसियां हमारे ट्रस्‍ट के खिलाफ हर तरह से जांच में जुटी हैं। ट्रस्‍ट के लोगों को बेवजह फंसाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि उनके आश्रम के लोगों को लालच दी जा रही ताकि उनके आश्रम में विस्फोटक वगैरह रखकर उन्हें फंसाया जा सके। उन्होंने सवाल किया कि सरकार योग सिखाने पर टैक्स क्यों लगा रही है? बाबा ने कहा, ‘यह सीधे-सीधे फकीर और वजीर की लड़ाई है और कांग्रेस दान को भी लूट बता रही है। यह सरकार तो सेवा पर भी टैक्‍स लगा रही है।’

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट