इंदौर [ NI 24 ] पश्चिम क्षेत्र के एडिशनल एस पी राकेश सिंह को बुधवार शाम रिलीव कर दिया गया ! सिंह के रिलीविंग आर्डर तो मंगलवार रात ही आ गए थे जिसका विरोध संघ ने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ कर किया था ! भारी दबाव के बावजूद सिंह के रिलीविंग आर्डर केंसल नहीं हो पाए !
मनोज परमार गोलीकांड की जाँच कर रहे एडिशनल एस पी राकेश सिंह का तबादला तो एक माह पहले ही हो गया था लेकिन उनके रिलीविंग आर्डर जारी नहीं हुए थे ! मनोज परमार के अस्पताल से डिस्चार्ज होते ही जिस तरह से सिंह ने उसे क़ानूनी शिकंजे में उलझाया था उससे संघ और सुदर्शन गुप्ता गुट काफी खुश था ! लेकिन अचानक ही राकेश सिंह के रिलीविंग आदेश आ गए ! राकेश सिंह का इस तरह से हटना संघ के नेताओं को नागवार गुजरा था जिसका विरोध उन्होंने भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़ कर और सी एम् का पुतला फूंककर किया था ! संघ के अचानक हुए तीखे तेवरों के बाद भोपाल तक इस विरोध की गूंज सुनाई दी थी ! मामले में एडिशनल एस पी राकेश सिंह के तबादले को केंसल करवाने के भारी दबाव के बावजूद बुधवार को उन्हें रिलीव कर दिया गया है ! राकेश सिंह को नई पोस्टिंग इंदौर में ही पंद्रहवी बटालियन के कमांडेंट के रूप में मिली है !

