इंदौर [ NI 24 ] दूध विक्रेता संघ 1 सितम्बर से फेट प्रणाली से दूध का क्रय विक्रय करेगा ! यह बात संघ के अध्यक्ष भारत मथुरावाला ने कही ! उन्होंने बताया कि दो दिनों से शहर में बैठक की जा रही है, जिसमे उपभोक्ताओं के हितों का ध्यान रखते हुए फेट प्रणाली लागू करने की बात सामने आई है ! सभी विक्रेताओं का इस पर एक मत है ! ऐसे में प्रशासन से लगातार मांग की जा रही है कि शहर में फेट प्रणाली लागू की जाए , लेकिन प्रशासन का इस और कोई ध्यान नहीं है ! दूध विक्रेता संघ अब 31 अगस्त को सुबह 10 . 30 बजे कलेक्टर आकाश त्रिपाठी से मिलेगा ! श्री मथुरावाला ने बताया कि फेट प्रणाली उपभोक्ताओं के फायदे की है ! उन्होंने उपभोक्ता हित की रक्षा करने वाले संगठनों से भी साथ देने की मांग की है !
मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन
इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

