भाजपा कार्यालय में तोड़फोड़

इंदौर [ NI 24 ] शिवराज सिंह सरकार पर गुंडों को संरक्षण देने और एडिशनल एस.पी राकेश सिंह के तबादले के विरोध में आर एस एस के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार रात 9 बजे भाजपा कार्यालय पर जमकर नारेबाजी करते हुए तोड़ फोड़ कर डाली ! सुचना मिलने पर पुलिस के आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंचे ! लेकिन तब तक कार्यकर्ता तोड़फोड़ कर भाग निकले ! आर एस एस कार्यकर्ताओं ने शिवराज सिंह पर गुंडों को संरक्षण देने का आरोप लगाया ! एडिशनल एस पी राकेश सिंह के तबादले को गलत बताते हुए भाजपा पर आरोप लगाया कि जो गुंडों पर सख्ती करना चाहते है उनका तबादला किया जा रहा है !

भाजपा कार्यालय पर तोड़फोड़ के बाद भारी पुलिस बल तैनात कर दिया था ! लेकिन इसी बीच करीब एक घंटे बाद आर एस एस के  कार्यकर्ता शिवराज सिंह का पुतला लेकर फिर से भाजपा कार्यालय पर इक्कठा हुए और जमकर नारेबाजी करते हुए पुतले को आग के हवाले कर दिया ! भाजपा कार्यालय पर तैनात पुलिस बल भी मूक दर्शक बना देखता रहा ! घटना के बाद भाजपा कार्यालय पर चेनल गेट बंद कर दिया गया ! एक घंटे चले इस हंगामे ने क्षेत्र में दहशत का माहोल बना दिया ! देखते ही देखते लोगों का हुजूम भाजपा कार्यालय पर इक्कठा हो गया ! फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है !

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट