काम पूरा हुआ , घेराव खत्मः अरविन्द केजरीवाल

नई दिल्ली [ NI 24 ] कोयला ब्लॉक आवंटन में घोटाले को लेकर इंडिया अगेंस्ट करप्शन (IAC) के कार्यकर्ताओं के घेराव के कारण रविवार सुबह और फिर दोपहर को दिल्ली के वीआईपी इलाकों में घमासान मचा रहा। अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, गोपाल राव, मनीष सिसौदिया और कुमार विश्वास रविवार अलसुबह प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के घरों का घेराव करने पहुंचे, तो पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने ले गई। उन्हें हंगामे के बाद छोड़ दिया गया। जंतर-मंतर पर धरने के बाद एक बार फिर अरविंद समर्थकों ने घेराव शुरू किया। इस दौरान वीआईपी इलाकों में जमकर हंगामा हुआ।

अरविंद समर्थकों ने टुकड़ियों में बंटकर कांग्रेस मुख्यालय, पीएम आवास, बीजेपी अध्यक्ष नितिन गडकरी के घर और संसद भवन की ओर कूच किया। पुलिस ने उन्हें रोका तो उन्होंने जमकर हंगामा किया। कुछ लोगों ने कांग्रेस मुख्यालय का बैरिकेड तोड़ दिया। पुलिस ने लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोले छोड़कर उन्हें काबू में करने की कोशिश की। टीवी रिपोर्ट्स के मुताबिक कुछ जगह अरविंद समर्थकों ने पथराव भी किया। जवाब में पुलिस को लाठीचार्ज करना पड़ा।
पुलिस ने अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसौदिया समेत कई लोगों को हिरासत में ले लिया।

इस दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आज के घेराव के पीछे उनके दो मकसद थे। एक सरकार का पर्दाफाश करना और दूसरा कांग्रेस-बीजेपी की मिलीभगत को उजागर करना। उन्होंने कहा कि उनके दोनों मकसद पूरे हो गए हैं। इसके साथ ही केजरीवाल ने घेराव खत्म करने का ऐलान किया।

 

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट