इंदौर [ NI 24 ] एमपीसीए चुनाव में वर्चस्व की लड़ाई जारी है ! दोनों ही गुटों के समर्थकों का जमावड़ा इंदौर के होलकर स्टेडियम में बना हुआ है ! कैलाश विजयवर्गीय समर्थकों ने पुलिस को बताया कि सिंधिया समर्थक हथियारों से लेस होकर स्टेडियम के आस पास मौजूद है ! और बाहर के लोग यहाँ पर दखल अन्दाजी कर रहे है ! समर्थकों का कहना है कि धारा 144 लागू होने के बाद भी यहाँ हथियार लेकर सिंधिया समर्थक घूम रहे है ! लेकिन पुलिस का कहना है कि इसी कोई बात सामने नहीं आई है !
चुनाव प्रक्रिया के दौरान एमपीसीए चुनाव क्षेत्र में प्रशासन ने धारा 144 लागू कर राखी है बावजूद इसके समर्थकों द्वारा उलंघन साफ़ दिखाई दे रहा है ! जहाँ निष्पक्ष और शान्ति पूर्ण माहोल सुबह से ही बना हुआ था वहां वोटिंग शुरू होने के पहले ही बवाल मच गया ! माना जा रहा है कि प्रतिबंधित क्षेत्र में हथियार बंद लोगों का आना मना है वही सिंधिया समर्थक करीब दस लोगों के पास हथियार होने की बात सामने आई है ! पुलिस से भाजपाइयों द्वारा विरोध करने पर भी कोई कार्यवाई नहीं की गई ! होलकर स्टेडियम के बाहर विजयवर्गीय गुट और सिंधिया समर्थकों ने जमकर नारेबाजी की !

