इंदौर [न्यूज़ इंडिया डेस्क] खाद की कीमतों में वृद्धि के विरोध में आज भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा ने इंदौर में कलेक्टर कार्यलय पर प्रधानमंत्री के नाम एक ज्ञापन दिया ! इस दौरान भाजपा किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने जमकर नारेबाजी की ! खाद कि कीमतों की वृद्धि के विरोध में भाजपा किसान मोर्चा देश भार में प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन दे रहा है ! भाजपा किसान मोर्चा का कहना है कि पिछले दो सालो में जो खाद हमें पांच सौ रुपये में मिलती थी अब वह बारह सौ बहोत्तर रुपये की हो गई है ! जिससे किसानो में बहुत आक्रोश है ! इसके साथ ही किसान मोर्चा ने किसानो को दी जाने वाली सब्सिडी सीधे किसानो के खातो में जमा करने कि भी मांग के !
इंदौर भाजपा जिला अध्यक्ष रवि रावलिया ने बताया कि केंद्र सरकार ने खादों की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि की है जिससे आम किसानो में बहुत आक्रोश है आज हमने प्रधानमंत्री के नाम इंदौर कलेक्टर को ज्ञापन दिया है और खाद की कीमते कम करने की मांग की है ! भाजपा किसान मोर्चा लगातार खाद कि कीमतों में वृद्धि करने का विरोध कर रहा है !

