40 मिनिट…. तड़फती रही जिन्दगी ?

इंदौर [ राहुल करैया ] राजेंद्र नगर थाने में आज शाम एक ऐसा हादसा हुआ जिसने ना सिर्फ इंसानियत को तार -तार किया साथ ही एक ऐसे छात्र  की जान पुलिस की  लापरवाही से चली गई जिसने अपनी बहन के साथ छेड़छाड़  कर रहे गुंडे को छेड़खानी से  रोका था गुंडे ने अपने साथियों के साथ दोनों युवा पर चाकुओं से हमला किया  वही घायल  40  मिनिट तक थाने की दहलीज पर तडफता रहा ,थाने में 108 एम्बुलेंस भी थी लेकिन ड्राइवर और  डॉक्टर नदारत थे 40 मिनिट तक घायल छात्र तडफता रहा और  थाने में ही दम तोड़ दिया वही पुलिस दुसरे घायल के  बयान लेती रही ! घायल छात्र का साथी बार बार  कहता रहा  अस्पताल ले चलो लेकिन उसकी फरियाद  का पुलिस पर कोई असर नही पड़ा !


दिलीप चौधरी ( थाना प्रभारी ,थाना राजेंद्र नगर  इंदौर )  ने बताया कि थाना राजेंद्र नगर में दो घायल लड़कों को लेकर कुछ लोग आय और ये शिकायत की की संजू नामक  लड़के और उसके दो साथियों ने चाकू मारे ये दोनों घायल बी काम  फर्स्ट इयर में पड़ते है  इन्होने बताया की किसी लड़की को यह बहन मानते थे  उसको छेड़ने से इन्होने  माना किया तो उन्होंने इन्हें  चाकुओं से मारा आरोपियों की तलाश की जा रही है दो घायलों में से एक की मौत हो गई है उसका नाम है रवि दांगी दूसरा जो घायल है उसका  नाम अंकित है ! थाने में उन्हें लाये थे हमने 108  को काल किया  उन्हें आने में जो टाईम लगा उतनी देर रखे रहे उसके बाद उन्हें अस्पताल भेज दिया !

इसकी बहन को वो छेड़ रहे थे इन्होने बोला भी था की क्यों छेड़ रहे हो  वहां पर इनकी मगज मारी हुई फिर उन्होंने आकर इसे मार दिया एक का संजू नाम है और एक का नही मालूम जब ये समझा रहे थे  तब में इनके साथ था बाद में वो कितनों को लेकर आया  पता नही

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट