भाजयुमो ने मनाई स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती

इंदौर [ NI 24 ] स्वामी विवेकानंद की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में भारतीय जनता युवा मोर्चा ने युवा संकल्प के रूप में मनाया। भाजयुमो के इस कार्यक्रम में बाइक रैली के जरिए स्वामी विवेकानंद के सिद्धांत पर चलने की बात कही गई। भाजयुमो के इस कार्यक्रम में बी.जे.पी. के वरिष्ठ नेताओं ने प्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर आरोप साधते हुए खलनायक, बंटाढार नेता और प्रदेश  को रसातल में भेजने की बात कही। अनंत कुमार ने राहुल गांधी  को पप्पू गाँधी  की उपाधी से नवाजा। भाजयुमो के कार्यक्रम में मुख्यमंत्री और कैलाश  विजयवर्गीय ने अपनी सुरीली आवाज में देशभक्ति गीत गाए और कार्यकर्ता इनके गाए देशभक्ति गीतों पर झूम उठे।

भाजयुमो के बाइक रैली कार्यक्रम के दौरान प्रदेश  अध्यक्ष प्रभात झा ने कहा कि मध्यप्रदेश विकास के मामले में करवट ले रहा है और तीसरी बार शिवराज  के नेतृत्व में भाजपा की सरकार फिर से बनाएंगे। प्रदेश  के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजयसिंह पर निशाना  साधते हुए कहा कि प्रदेश  के वह खलनायक रहे हैं और कार्यकर्ताओं की तरफ इशारा करते हुए कहा कि यह बात जनता कह रही है कि दिग्विजयसिंह खलनायक रहे हैं। मध्यप्रदेश  प्रभारी अनंत कुमार ने शिवराज  सरकार के काम की तारीफ की और कहा कि प्रदेश  एक बार फिर शिवराज  सरकार के नेतृत्व में तीसरी बार सरकार बनाने के लिए तैयार है। प्रदेश  में ऊर्जावान, ऊर्जा नेतृत्व रखने वाले युवाओं की कमी नहीं है। बी.जे.पी. के सामने एक ही लक्ष्य है कि बी.जे.पी. की सरकार बने। देशभर  में 35 प्रदेशो  में से मध्यप्रदेश  को सुपर प्रदेश  बनाया जाएगा।

सभी कार्यकर्ता यह संकल्प लें कि तीसरी बार शिवराज  सरकार के नेतृत्व में ही भाजपा की सरकार बनाएंगे। भारत को सुपर पावर  बनाने के लिए मध्यप्रदेश  से क्रांति शुरू हो चुकी है। 2014 में केन्द्र में भारतीय जनता पार्टी सरकार के कार्यकर्ता तिरंगा फहराएंगे। कांग्रेस के युवराज राहुल गांधी  पर निशाना  साधते हुए अनंत कुमार ने कहा कि राहुल गांधी  ने उत्तरप्रदेश , बिहार में कांग्रेस का सूपड़ा साफ कर बंटाढार कर दिया है। हम राहुल गांधी  को पप्पू राहुल गांधी  कहते हैं क्योंकि वो जिस प्रदेश  में जाते हैं वहां फेल हो जाते हैं। मध्यप्रदेश  को सभी प्रदेशो  में सर्वप्रथम बनाना है। प्रदेश  के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान ने केन्द्र की यू.पी.ए. सरकार पर निशाना  साधते हुए कहा कि केन्द्र सरकार ने भारतवासियों को निराशा में भेज दिया है। युवा मोर्चा के कार्यकर्ता कर्मठ से काम करें तो देश को डूबने नहीं देंगे। मुख्यमंत्री ने दिग्विजयसिंह सरकार के बारे में कहा कि दिग्विजयसिंह ने मध्यप्रदेश  को रसातल में पहुंचा  दिया है। कांग्रेस के समय जनता सड़क, बिजली, पानी जैसी बुनियादी जरूरतों के लिए तरस गई थीं। मध्यप्रदेश  का हाल रसातल की तरह हो गया था।

प्रदेश  पर लगे बीमारू तमंगे को हटाना है और प्रदेश  को समृद्ध और विकसित बनाना है। प्रधानमंत्री मनमोहनसिंह के बारे में कहा कि केन्द्र में सरकार किसानों के साथ सौंतेला व्यवहार कर रही है। केन्द्र सरकार ने मध्यप्रदेश  के किसानों के लिए बारदाने और बोरे नहीं दिए। केन्द्र सरकार यही चाहती थी कि मध्यप्रदेष में इस बार गेहूं  की बंपर फसल जो हुई है वह बर्बाद हो जाए और जनता बी.जे.पी. की सरकार को घेरे। राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष अरूण जेटली ने मुख्यमंत्री शिवराजसिंह  की तारीफ करते हुए कहा कि शिवराजसिंह ने हर वर्ग का विशवास  जीता है। प्रदेश को पहले बीमारू राज्य कहा जाता था। आज प्रदेश  विकसित प्रदेशो में गिना जाता है।

जेटली ने असम मुद्दे पर कहा कि कांग्रेस वोटों की राजनीति कर रही है। उन्होंने कोयला स्केम को अब तक का सबसे बड़ा घोटाला बताते हुए प्रधानमंत्री से इस्तीफे की मांग की। कांग्रेसियों ने घोटालों को जेटली ने बोफोर्स से लेकर कोल स्केम तक की चर्चा करते हुए कांग्रेस पर जमकर निषाने साधे। हर कांग्रेसी के माथे पर भ्रष्टाचार का तिलक लगा हुआ है। कांग्रेस के कार्यकाल में कांग्रेसी देष की राष्ट्रीयता, अखंडता को खत्म कर भ्रष्टाचार को बढ़ा रही है। ऐसी यू.पी.ए. की सरकार को उखाड़ फेंक 2014 में बी.जे.पी. की सरकार को बनाना है। पूर्वोत्तर राज्य में अधिकतर हमले होते रहे हैं लेकिन केन्द्र सरकार ने कभी भी कुछ इस मामले में नहीं किया। युवाओं में जोश भरने के लिए मुख्यमंत्री शिवराजसिंहचैहान और उद्योगमंत्री कैलाश  विजयवर्गीय ने राष्ट्रभक्ति से पूर्ण गीत भी सुनाए।

इस कार्यक्रम में भाजपा के वरिष्ठ नेता सांसद सुमित्रा महाजन, विधायक सुदर्शन  गुप्ता, रमेश  मैंदोला, मालिनी गौड़, महेन्द्र हार्डिया, रंजना बघेल, अर्चना चिटनिस, गोलू शुक्ला, सावन सोनकर, शंकर लालवान भी मौजूद थे।

  • Related Posts

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    इंदौर [ NI 24 ] पिछले दिनों गुजरात के गिरनार पर्वत पर मुनि श्री प्रबल महाराज पर हुए प्राणघाटक हमले को लेकर जैन समाज ने इंदौर समेत पूरे देश में…

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    इंदौर [ NI 24 ] मध्यप्रदेश विज्ञान एवं प्रोधौगिकी परिषद् भोपाल के क्षेत्रिय विस्तार केन्द्र इंदौर ने विधार्थियों व आम जनता के बीच विज्ञान लोक व्यापीकरण एवं वैज्ञानिक जागरुकता का…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट