इंदौर [ NI 24 ] जैसे-जैसे एम.पी.सी.ए.चुनाव की तारीख नजदीक आ रही है | वैसे ही आरोप प्रत्यारोप का दोर तेज हो गया है | अब उधोग मंत्री कैलाश विजयवर्गीय ने सांसद सज्जन सिह वर्मा के उस बयान पर पलटवार किया है जिसमे वर्मा ने विजयवर्गीय पर सदस्यों की खरीदी का आरोप लगाया था |
अब एमपीसीए.चुनाव की सरगर्मी बढने लगी है | शनिवार सुबह कांग्रेस सांसद सज्जन सिह वर्मा ने कैलाश विजयवर्गीय पर एमपीसीए.के सदस्यों को 50 – 50 हजार में खरीदने का आरोप लगाया था |
वर्मा के इस बयान पर कैलाश विजयवर्गीय पलटवार करते हुए कहा है की वर्मा सांसद है भगवान उन्हें इस घटिया मानसिकता से उबारे | भले ही चुनाव में अभी अठा दिन का समय बाकि हो लेकिन इन आरोप – प्रत्यारोपो के माध्यम से दोनों दलों के नेताओ ने एक दुसरे पर हमले शुरू कर दिए है |

