इंदौर [ NI 24 ] एक बाइक सवार युवक को आर्मी की गाड़ी ने टक्कर मार दी | युवक को गंभीर हालत में उपचार के लिए ऍम.वाय.अस्पताल में भर्ती किया गया है | वही हाई कोर्ट के सामने देर रात दो कारो में भिडंत हो गई | हलाकि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ | पहली घटना केसर बाग़ के समीप की है | बाणगंगा निवासी साहेब सिह बाइक से रात को अपने घर जा रहा था | तभी इसे पीछे से आर्मी की गाड़ी से जोरदार टक्कर मार दी | साहेब सिह को गंभीर हालत में उपचार के लिए ऍम.वाय.अस्पताल में भर्ती किया गया है | जहा उसकी हालत गंभीर बनी हुई है |
वही दूसरा हादसा देर रात हाई कोर्ट के सामने हुआ | यहाँ दो कारो में जोरदार भिडंत हो गई | दोनों कारो में सवार राईसजादे युवक जमकर शराब पिये हुए थे | जिनकी लोगो ने जमकर पिटाई कर दी | गनीमत रही की किसी को चोट नहीं आई | लेकिन दोनों कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई | मोके पर पहुची तुकोगंज पुलिस ने शराबी राईसजादो हो हिरासत में लिया |

