नरवर नगर पंचायत चुनाव में भाजपा के प्रत्याशी जिनेन्द्र जैन बल्लो

शिवपुरी (विनय धौलपुरिया)। भाजपा कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में नरवर नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के प्रत्याशी की घोषणा पार्टी ने कर दी है। पार्टी ने कर्मठ और निष्ठावान चेहरे जिनेन्द्र जैन बल्लो को पार्टी का प्रत्याशी बनाया है। सर्व सहमति से लिए गए निर्णय का स्वागत सभी नेता कार्यकर्ताओं ने किया है।

प्रेसवार्ता में की गई घोषणा के समय भाजपा जिलाध्यक्ष रणवीर सिंह रावत, भाजपा प्रदेश मंत्री ओमप्रकाश खटीक, विधायक देवेन्द्र जैन, विधायक रमेश खटीक, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य नरेन्द्र बिरथरे, पूर्व साडा अध्यक्ष शब्बीर खांन, ओमप्रकाश शर्र्मा गुरू, ओमप्रकाश जैन ओमी, भानू दुबे के साथ-साथ अनेकों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे। पत्रकारवार्ता में पार्टी जिलाध्यक्ष रणवीर रावत ने डॉ. मनोज महेश्वरी के कांग्रेस की सदस्यता लेने के निर्णय को उतावलापन ठहराते हुए कहा कि उनका निर्णय अत्यंत महत्वकांक्षा से ग्रसित होकर लिया गया है।

कांग्रेस से उनकी उम्मीदवारी को उन्होंने कोई खास तरजीह न देते हुए कहा कि भाजपा का प्रत्याशी दमदार है, उसकी जीत के लिए पार्टी नेता और संगठन पूरा दम लगा देंगे। एक प्रश्र के जबाव में उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता आधारित पार्टी है। पार्टी का कोई भी वरिष्ठ नेता किसी पद के लिए किसी नाम को थोपने में विश्वास नहीं रखता है। भाजपा प्रत्याशी जिनेन्द्र जैन को प्रत्याशी बनाने का निर्णय सर्व सहमति और वरिष्ठ नेताओं से लिए गए मार्गदर्शन के बाद लिया गया है।

उन्होंने प्रेसवार्ता में भाजपा ग्रहण करने वाले नरवर नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मीनारायण गुप्ता का खुले दिल से स्वागत किया। उन्होंने कहा कि जिनेन्द्र जैन बल्लो की जीत में सभी नेता-कार्यकर्ता कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। नए सदस्यों की ऊर्जा परिणाम मूलक होगी।

  • Related Posts

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) जिला पंचायत शिवपुरी के अध्यक्ष श्री जितेन्द्र जैन ने कहा कि आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही मुख्यमंत्री आवास मिशन का अंतिम लक्ष्य…

    दो समूह संचालकों पर दर्ज होगी एफआईआर

    शिवपुरी (अजय दण्डौतिया) मध्यान्ह भोजन योजना में गड़बड़झाले की शिकायत पर जिला पंचायत अध्यक्ष जितेन्द्र जैन गोटू जब शिवपुरी विकासखण्ड की शालाओं का औचक निरीक्षण करने पहुंचे तो स्कूलों में…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट