पिछोर [ विनय धोलपुरिया ] अनुभाग पिछोर के ग्राम रेवई में दिनांक 28 नवम्बर को एक वालिका की लाश पास के कुऐ में मिली थी जिसकी सूचना बालिका शिवानी के पिता हरप्रसाद पुत्र धनुआ विश्वकर्मा ने पुलिस को दी जिस पर पुलिस ने मर्ग क्रमांक 71/12 कायम कर मामला विवेचना में लिया।
हत्यारोपी चाची पर हुआ मामला दर्ज
मामले की विवेचना थाना प्रभारी जनवेदसिंह कर रहे थे जाचोपरांत पाया कि बालिका शिवानी उम्र 5 वर्ष को उसकी चाची अंजली उर्फ बुलबुल पत्नी नीरज विश्वकर्मा निवासी रेवई ने कुएं में रात्री लगभग 8.30 बजे फेका था। जिस पर पुलिस ने आरोपी अंजली उर्फ बुलबुल के विरूध 302 का मामला पंजीबद्ध किया।

