शिवपुरी [ विनय धोलपुरिया ] सुप्रसिद्ध धार्मिक एवं समाजसेवी संस्था मां राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा निशुल्क उदर, लिबर एवं पित्तरोग चिकित्सा शिविर का आयोजन 30 दिसम्बर को किया जा रहा है। इस शिविर में जानेमाने चिकित्सक मरीजों का परीक्षण कर उनका उपचार करेंगे। समिति के अध्यक्ष अमन गोयल एवं सचिव गोविंद सेंगर ने जानकारी देते हुए बताया कि मां राज राजेश्वरी दरबार उत्सव समिति द्वारा प्रतिवर्ष आयोजित किए जाने वाले शिविरों की श्रृखंला में 34 वें शिविर के रूप में निशुल्क उदर, लिबर एवं पित्त रोग चिकित्सा शिविर का आयोजन 30 दिसम्बर को स्थानीय नगरपालिका परिसर भवन में किया जा रहा है।
शिविर में रोगियों की चिकित्सा हेतु बुन्देलखण्ड अंचल के ख्यातिनाम चिकित्सक एवं शरद गेस्ट्रो एण्ड लिबर क्लीनिक झांसी के गेस्ट्रो इन्ट्रोलॉजिस्ट डॉ. शरद चंद्रा आ रहे हैं। इस शिविर में मुख्य अतिथि एएस तोमर जिला एवं सत्र न्यायाधीश शिवपुरी, अध्यक्षता श्रीमति रिशिका अनुराग अष्ठाना अध्यक्ष नगर पालिका शिवपुरी करेंगी।
शिविर में रोगियों का परीक्षण सुबह 10 से 2 बजे तक डॉ. शरद चंद्रा द्वारा किया जाएगा। रोगियों का पंजीयन शिविर स्थल पर ही 30 दिसम्बर को सुबह 9.30 से 12 बजे तक किया जाएगा। शिविर में पेट का अल्सर, पेट की नली में पथरी, हेप्पेटाईटिस बी एवं सी, पीलिया, जिगर, पेनक्रियाज, खून की उल्टी होना, खाने की नली में रूकावट, मलद्वार से खून, पस, आंव का रिसाव आदि रोगियों की जांच एवं डॉ. चंद्रा करेंगे। समिति के संरक्षकों ने रोगियों से अपील की है कि वह अधिक से अधिक संख्या में शिविर में उपस्थित हों।

