शिवपुरी [ विनय धोलपुरिया ] बीती रात्रि सुभाषपुरा क्षेत्रांतर्गत एक युवक की लाश मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। पुलिस को सूचना मिलते ही वह मौके पर पहुंची और मौका मुआयना कर लाश को अपने कब्जे में ले लिया। उक्त युवक की शिनाख्त सुफाऊद्धीन निवासी फिरोजपुर झिरका मेवात हरियाणा के रूप में की गई। प्रथम दृष्टया पुलिस इस मामले को हत्या बता रही है। फिलहाल पुलिस ने मामला अपने संज्ञान में ले लिया है।
जानकारी के अनुसार सुफाऊद्धीन ट्रक क्रमांक एचआर 55 पी 5786 में टायर भरकर मेवात जा रहा था तथा उसके साथ ट्रक क्लीनर भी था। इंदौर में ट्रक क्लीनर वहां रूक गया और सुफाऊद्धीन मेवात के लिए निकल पड़ा। लेकिन वह मेवात नहीं पहुंचा और बीती रात्रि उसकी लाश सुभाषपुरा के समीप मिली। उसकी लाश को सुभाषपुरा में संचालित होटल मेवात के कार्य करने वाले जाकिर पुत्र सरसुद्धीन ने पहचान लिया। जाकिर मृतक के ही गांव का निवासी था।
उक्त घटना की जानकारी जाकिर द्वारा पुलिस को दी गई जिस पर से पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस का मानना है कि उक्त ट्रक चालक की हत्या की गई है। फिलहाल पुलिस ने मामला अपने संज्ञान में ले लिया है।

