इंदौर [ NI 24 ] गुरूवार रात एक युवक की तीन-चार लडको ने मिलकर पिटाई कर दी । घायल को उपचार के लिए एम,वाय,अस्पताल में भर्ती किया गया है । घायल युवक का आरोप है की पिटाई करने वाले लड़के एक कांग्रेस सांसद के भतीजे है ।
रात को कमल नामक युवक को उसके परिजन घायल हालत उपचार के लिए एम,वाय,अस्पताल लेकर पहुचे । घायल कमल ने बताया की जब वह माणिकबाग ब्रिज के पास खड़ा था । तभी उस पर अनुज वर्मा शानू वर्मा और मोनू वर्मा ने हमला कर दिया । घायल कमल का आरोप है की हमलावर कांग्रेस सांसद सज्जनसिह वर्मा के भतीजे है और आये दिन क्षेत्र में गुंडागर्दी करते है । जुनी इंदौर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरूकर दी है ।

