इंदौर [ NI 24 ] जहाँ दिल्ली गेंग रेप को लेकर पुरे देश में आन्दोलन हो रहे है वहीँ कांग्रेस पार्टी ने मध्यप्रदेश सरकार पर निशाना साधा । कांग्रेसियों का आरोप है की भाजपा सरकार के राज में प्रदेश की महिलाएं अपने आप को असुरक्षित महसूस कर रही है ।
कांग्रेस शहर अध्यक्ष प्रमोद टंडन ने शिवराज सरकार और पुलिस प्रशासन को चेतावनी दी है की यदि प्रदेश में अपराधों पर लगाम नहीं लगाईं गई तो कांग्रेस पार्टी प्रदेश में आंदोलन कर थानों का घेराव करेगी ।
वहीँ महिला कांग्रेस अध्यक्ष अर्चना जायसवाल का कहना है की केंद्र में बैठी यु पी ए सरकार दिल्ली गेंग रेप को लेकर काफी गंभीर है और जल्द ही संसद का विशेष जज बुलाकर सख्त कानून बनाएगी जिससे दोषियों को कड़ी सजा मिल सके ।

