इंदौर [ NI 24 ] देविअहिल्या विश्वविद्यालय में आए दिन होने वाली रेगिंग, मारपीट, छेड़छाड़, नशाखोरी पर अंकुश लगाने के लिए विश्वविद्यालय की सुरक्षा बढाए जाने को लेकर यूथ कांग्रेस ने कुलपति को ज्ञापन सौंपा ।
ज्ञापन के मुताबिक विश्वविद्यालय में रेगिंग, छेड़छाड़, मारपीट, नशाखोरी के मामले को रोकने के लिए विश्वविद्यालय में सुरक्षा पर्याप्त नहीं है । विश्वविद्यालय की सुरक्षा के लिए गार्डों की संख्या बढाने के साथ साथ इन मामलों में लिप्त छात्र छात्राओं के प्रति कठोर निर्णय लिए जाए ताकि छात्र छात्राओं में इस तरह के कृत्य करने के लिए भय उत्पन्न हो ।
वहीँ ज्ञापन को लेकर कुलपति का कहना है की विश्वविद्यालय परिसर में सी सी टी वी केमरे लगाए जा चुके है साथ ही विश्वविद्यालय की गरिमा को बनाए रखने के लिए सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ साथ पुलिस की भी मदद ली जाएगी ।

