इंदौर [ NI 24 ] दिल्ली रेप जैसी घटना इंदौर में ना हो इसके लिए एक स्कूल में धार्मिक अनुष्ठान किया गया । स्कूल प्रबंधन ने यहा यग्य करवाया और भगवान् से बुराइ से बचाने की कामना की ।
दिल्ली में हुए रेप काण्ड ने पुरे देश को हिला कर दिया है । हर कोई अपने अपने तरीके से कर रहा है की इस तरह के अपराध कैसे रुके । विजय नगर स्थित सिक्का स्कूल में इसके लिए महाचंडी यज्ञ का आयोजन किया गया । दो दिवसीय इस आयोजन की शुरुवात शनिवार को हुई । कालेज के अध्यक्ष के मुताबिक़ इस विशेष अनुष्ठान के लिए मुंबई में प्रकांड पंडित को उन्होंने आमंत्रित किया है ।

