इंदौर [ NI 24 ] आज जब युवा अपने माता पिता को बोझ समझकर उनकों वृद्धाश्रम में अकेला छोड़ देते है । ऐसे युवाओं की सोच को बदलने के लिए सेपिएन्ट इंस्टीटयूट ऑफ़ मेनेजमेंट स्टडीज के छात्रों ने रैली का आयोजन किया । यह रैली इंदौर के रीगल चौराहे से राजवाड़ा तक निकाली गई ।
रैली में ” माता पिता को न समझों बोझ, बादलों युवाओं अपनी सोच ” के नारे के साथ इन छात्रों में देश में वृद्धाश्रम को एक बीमारी बताया । इस मौके पर इंस्टीटयूट की छात्रा प्राची जैन ने बताया की जब हमें अपने माता पिता की जरुरत होती है तब वह हमारा साथ देते है मगर हमारे माता पिता को हमारी जरुरत होती है तब हम अपने माता पिता का साथ क्यूँ नहीं दे सकते । इस सन्देश के साथ प्राची जैन ने युवाओं से अपनी सोच में बदलाव लाने की अपील की ।

