इंदौर [ NI 24 ] जिला जेल में बंद एक महिला कैदी ने जेल के बाथरूम में आत्महत्या का प्रयास किया । महिला कैदी का नाम हल्लो उर्फ़ हलीमा बाई है । महिला अपने प्रेमी उस्मान को जलाकर मारने के अपराध में जेल में बंद है ।
घटना इंदौर के जिला जेल में घटी.. घटना के समय जेल में बंद महिला केदी हलीमा ने बाथरूम में जाकर दुपट्टे से खुद का गला घोटकर आत्महत्या का प्रयास किया । लेकिन बाथरूम के बाहर ड्यूटी पर तैनात महिला सुरक्षा कर्मियों ने हलीमा को पकड लिया । हलीमा को जेल प्रशासन ने एम वाय हास्पिटल इलाज के लिए पहुचाया जहा उसकी हालत सामान्य है । घटना के बाद जेल प्रशासन कुछ भी कहने से बच रहा है । हालाकि हलीमा ने बातचीत के दौरान कहा है की वह जीना नहीं चाहती है ।
गौरतलब है की हलीमा अपने प्रेमी को जलाकर मारने के मामले में पिछले महीने की 22 तारीख से इंदौर की जिला जेल में बंद है । हलीमा प्रेमी के लिए अपना घर पति और बच्चो को छोड़कर भागी थी । उस्मान नाम के शख्स के साथ आजाद नगर में किराए के मकान में रहती थी ।
अपनी गिरफ्तारी के वक्त हलीमा ने बताया था की उस्मान मुझे लोगो से अवैध सम्बन्ध बनाने का दबाव बना रहा था, शराब पीकर मुझसे मारपीट करता था, मुझे देह व्यापर में धकेलना चाहता था। इससे पहले वह अपने नापाक इरादों में कामयाब होता उससे पहले ही मेने उसे जला कर मार दिया।

