इंदौर [ NI 24 ] भोपाल में अपने दोस्त की ह्त्या कर फरार हुए आरोपी को मल्हारगंज पुलिस ने गिरफ्तार किया है ! आरोपी का मल्हारगंज क्षेत्र में बैंक अकाउंट है जब वह बैंक पहुचा तभी पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया !
गिरफ्तार आरोपी का नाम शम्भुराम है . शम्भुराम पर आरोप है की दो माह पहले उसने भोपाल के कोलार थाना क्षेत्र में अपने दोस्त और पडोसी तोरण सिंह की उस समय ह्त्या कर दी थी जब दोनों साथ बैठ कर शराब पी रहे थे । तत्कालिक विवाद में शम्भुराम अपने दोस्त को मौत के घाट उतार कर फरार हो गया था और तभी से पुलिस को उसकी तलाश थी ।
भोपाल पुलिस को शम्भुराम के बारे में पता लगा था की उसका इंदौर के मल्हारगंज क्षेत्र में नागरिक सहकारी बैंक में अकाउंट है । भोपाल पुलिस ने इस बात सुचना मल्हारगंज पुलिस को दी जिसके बाद पुलिस ने बैंक में नजर रखी और सोमवार को जब आरोपी बैंक पहुचा तो पुलिस ने उसे धर दबोचा । रात को ही भोपाल पुलिस आरोपी को लेकर भोपाल रवाना हो गई ।

