इंदौर [ NI 24 ] पाटनीपुरा चोराहे पर सोमवार रात एक लोडिंग रिक्शा और एक सवारी रिक्शा में टक्कर हो गई हादसे में सवारी रिक्शा का चालक घायल हो गया । हादसा रात करीब बारह बजे हुआ ।
पाटनीपुरा चौराहे पर टकराने वाले दोनों वाहन विपरीत दिशाओं से आ रहे थे । लोडिंग रिक्शा में एक परिवार के लोग बैठे थे तो सवारी रिक्शा खाली था । एक प्रत्यक्षदर्शी के मुताबिक़ सवारी रिक्शा के चालक ने एक अन्य रिक्शा को ओवरटेक किया और इसी में हादसा हो गया ।
घायल रिक्शा चालक को 108 एम्बुलेंस की मदद से इलाज के लिए एम् वाय अस्पताल पहुचाया गया । हादसे के बाद परदेशीपुरा पुलिस मौके पर पहुच गई थी । पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है ।

