इंदौर [ NI 24 ] विजय नगर क्षेत्र में बीती रात एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी । युवक लखनऊ का निवासी है और एक नामी होटल में काम करता है । फिलहाल पुलिस आत्महत्या की वजह का पता लगाने में जुटी हुई है ।
मृतक का नाम मोहम्मद वसिम है , वसीम लखनऊ का निवासी है और विजय नगर थाना क्षेत्र के शीतल नगर में एक पुलिस कर्मी के मकान में किराए से रहता था । वसीम के साथ ही उसका रूम पार्टनर दानिश भी रहता है । दोनों दोस्त रेडिसन होटल में काम करते है । रात को दानिश जब होटल से घर लौटा तो वसीम कमरे में फांसी पर लटका मिला ।
वसीम ने सुसाइड क्यों किया फिलहाल इसकी वजह साफ़ नहीं हुई है । वसीम होटल मेनेजमेंट का कोर्स कर चुका है । मामले में विजय नगर पुलिस जांच कर रही है ।

