भाजपा छोड़ेंगे येद्दयुरप्पा


बेंगलूर  [ इंटरनेट डेस्क ] दक्षिण भारत में पहली बार भाजपा को सत्ता दिलाने में अहम भूमिका निभाने वाले कर्नाटक के पूर्व मुख्यमंत्री बीएस येद्दयुरप्पा शुक्रवार को पार्टी छोड़ देंगे। राज्य के मुख्यमंत्री जगदीश शेट्टार ने कहा कि क्षेत्रीय पार्टी बनाकर येद्दयुरप्पा बड़ी गलती करने जा रहे हैं।

भाजपा छोड़ने की घोषणा करते हुए येद्दयुरप्पा ने कहा कि वह शुक्रवार को दोपहर 12 बजे अपने समर्थकों के साथ विधानसभा मार्च कर विधायक पद से इस्तीफा देंगे। लिंगायत नेता 9 दिसंबर को हावेरी में अपनी नई पार्टी (कर्नाटक जनता पार्टी) गठित करने पर दृढ़ हैं।

अपने समर्थकों पर भाजपा द्वारा संभावित अनुशासनात्मक कार्रवाई को टालने के लिए येद्दयुरप्पा ने मंत्रियों, सांसदों और विधायकों को नई पार्टी के गठन पर आयोजित समारोह से अलग रहने को कहा है। उन्होंने कहा कि वे चाहते हैं कि जगदीश शेट्टार की सरकार अपना कार्यकाल पूरा करे।

पूर्व मुख्यमंत्री का दावा है कि कम से कम 50 सांसद, विधायक और मंत्री उनकी पार्टी में आने के लिए आतुर हैं। भ्रष्टाचार के आरोपों के बाद मुख्यमंत्री पद से पिछले साल हटाए गए येद्दयुरप्पा फिर से मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बैठना चाहते थे, लेकिन भाजपा नेतृत्व इसके लिए तैयार नहीं हुआ।

  • Related Posts

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    नई दिल्ली [ इंटनेट डेस्क ] पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी की कोशिश नाकाम किए जाने की खबर है। दो-तीन लोग चोरी के मकसद…

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    मुंबई [ NI 24 ] मशहूर गेम शो ‘कौन बनेगा करोड़पति’ में मुंबई की एक गृहिणी इस सीजन में पांच करोड़ रुपये जीतने में सफल रही। सुरमीत कौर (37) ने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    आम आदमी का अपने घर का सपना साकार करना ही योजना का लक्ष्य-श्री जैन

    मुनी श्री पर हुए हमले को लेकर जैन समाज का धरना प्रदर्शन

    होल्कर साईंस कॉलेज में विज्ञान मेले का आयोजन

    पूर्व आर्मी चीफ जनरल वी के सिंह के घर में चोरी

    कौन बनेगा करोड पति : सुरमीत कौर ने जीते पांच करोड़

    कमिश्नर की गाडी से एक्सीडेंट